Rajasthan Nikay Chunav Result 2026 Live : कहीं BJP आगे, कहीं Congress का दम, निर्दलीयों ने चौंकाया
राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के नतीजों ने कई शहरों में सियासी तस्वीर साफ कर दी है। झालावाड़ में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की, जबकि चित्तौड़गढ़ में भाजपा ने बढ़त बनाई। अंता और खाटूश्यामजी में मुकाबला बेहद करीबी रहा। भरतपुर में निर्दलीयों ने सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए 36 वार्डों पर जीत दर्ज की। वहीं खंडार में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। पाली और कोटा में मतगणना जारी है और हर नए नतीजे के साथ बोर्ड गठन का गणित बदल रहा है। जानिए राजस्थान के निकाय चुनाव में कहां BJP मजबूत रही, कहां Congress आगे निकली और कहां निर्दलीय बने असली गेमचेंजर।
