Solan में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़! चने की भूसी से बन रही थीं दवाइयां | UP STF Action | TNC |
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में UP STF और उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया। आरोप है कि ब्रांडेड दवाओं के नाम पर चने की भूसी और पाउडर से गोलियां बनाई जा रही थीं। छापेमारी में दवा बनाने की मशीनें और ब्रांडेड दवाओं जैसी पैकिंग सामग्री मिली। वाराणसी में नकली दवाओं की बरामदगी से शुरू हुई जांच हिमाचल प्रदेश तक कैसे पहुंची और जांच एजेंसियां अब किन बाजारों में इनकी सप्लाई का पता लगा रही हैं? इस रिपोर्ट में समझिए पूरा मामला।
