UP में क्या चल रहा है ? | योगी का Police Model vs 2027 ? | CM Yogi | UP Police | Daily Dose | TNC |
उत्तर प्रदेश में पुलिस व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पहले 912 पुलिस अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए, अब 18 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए। पुलिस विभाग में 'संभल' समेत कई अहम पदों पर जिम्मेदारियां बदली गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पुलिस की जवाबदेही पर जोर देते रहे हैं। इसी बीच, 2027 का विधानसभा चुनाव भी अब दूर नहीं है। क्या ये फेरबदल सिर्फ प्रशासनिक प्रक्रिया है या उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की मशीनरी को चुनाव से पहले और मजबूत करने की तैयारी ? साथ ही CM योगी का “हम देते जाएंगे, आप गिनते जाइए” वाला तंज भी चर्चा में है। देखिए विश्लेषण आज के Daily Dose में।
