कुर्सी पर बैठने का अधिकार भी नहीं? बालेसर की पहली महिला अध्यक्ष और पुरुष प्रधान सोच पर सवाल | TNC |
बालेसर नगर पालिका की पहली महिला अध्यक्ष निरमा सांखला के कार्यभार ग्रहण समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। अध्यक्ष की कुर्सी संभालने से पहले उनके ससुर के कुर्सी पर बैठने के बाद महिला नेतृत्व, आरक्षण और अधिकारों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने सफाई देते हुए कहा कि यह अध्यक्ष की इच्छा थी।
क्या महिला आरक्षण सिर्फ प्रतिनिधित्व तक सीमित है या फिर महिला जनप्रतिनिधियों को फैसलों की पूरी स्वतंत्रता भी मिलनी चाहिए? बालेसर की घटना ने इसी बहस को फिर सामने ला दिया है।
