Jaipur Deputy Mayor Result 2026: सरोज कंवर बनीं जयपुर की नई उपमहापौर | BJP की बड़ी जीत | TNC |
जयपुर नगर निगम में उपमहापौर पद पर भाजपा की सरोज कंवर ने जीत दर्ज की है। भाजपा ने वार्ड 90 की पार्षद सरोज कंवर को उम्मीदवार बनाया था, जबकि कांग्रेस की ओर से सलमान मंसूरी मैदान में थे। इससे पहले सुनील कोठारी जयपुर के मेयर चुने गए थे।अब जयपुर नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर दोनों प्रमुख पद भाजपा के पास हैं। चुनाव के बाद अब शहर की सफाई, सड़क, सीवरेज, अतिक्रमण और अन्य बुनियादी मुद्दों पर नई नगर सरकार के कामकाज पर नजर रहेगी। जानिए सरोज कंवर की जीत और जयपुर नगर निगम के नए सियासी समीकरण की पूरी कहानी।
