अहसास दिल से | रिश्तों को वक्त दीजिए वरना देर हो जाएगी | बदलाव से डरिए नहीं | Morning Motivation |
आज के “अहसास दिल से” में बात रिश्तों की मिठास और वक्त के मरहम की। भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपने सबसे करीबी लोगों को ही समय देना भूल जाते हैं। आज का यह एपिसोड हमें याद दिलाता है कि रिश्ते अपने आप मजबूत नहीं रहते, उन्हें समय, संवाद और अपनापन चाहिए होता है।
कबीर की वाणी, एक खूबसूरत गीत और जीवन की छोटी-छोटी बातों के जरिए आज का अहसास आपको अपनों के और करीब ले जाने की कोशिश करेगा।
आज का छोटा सा संकल्प — किसी अपने को सिर्फ उसकी खैरियत पूछने के लिए फोन कीजिए या मिलिए।
अगर यह अहसास आपके दिल को छू जाए तो वीडियो को शेयर करें और कमेंट में बताएं कि आप किस रिश्ते को आज थोड़ा और समय देना चाहते हैं।