CJP Jantar Mantar Protest: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन शुरू हो गया है। दिल्ली पुलिस ने CJP के कई समर्थकों को हिरासत में लिया है। खबर सामने आई है कि यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद कर दी गई। राजधानी में 20 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। मेट्रो स्टेशनों को भी बंद कर दिया गया है। पूरे दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन आने वाली 250 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें आज कैंसिल रहेंगी। 45 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं, जबकि 10 डिटेंशन सेंटर बनाए गए हैं। इंडिया गेट के आसपास 4 किलोमीटर के दायरे में शुक्रवार रात 10 बजे से आज यानी शनिवार रात 10 बजे तक के लिए इंटरनेट बंद रखा गया है।

