इस स्वतंत्रता दिवस पर ‘अहसास—दिल से’ में रोशनी के साथ महसूस कीजिए राष्ट्र-प्रेम, आंतरिक स्वतंत्रता और व्यक्तिगत उत्तरदायित्व का एक खास सफर। शाहपुरा की ऐतिहासिक बारहट हवेली और मातृभूमि के लिए सर्वस्व समर्पित करने वाले क्रांतिकारियों की प्रेरक गाथा से लेकर ‘टूटी हुई सड़क और नन्हा सिपाही’ की कहानी तक, यह विशेष एपिसोड हमें याद दिलाता है कि देशभक्ति केवल तिरंगा फहराने या नारे लगाने तक सीमित नहीं है—एक जिम्मेदार नागरिक बनकर अपने आसपास सकारात्मक बदलाव लाना भी सच्चा राष्ट्र-प्रेम है। इस 79वें स्वतंत्रता दिवस पर ‘The Responsible Citizen Challenge’ के साथ संकल्प लें कि हम अपनी एक गलत आदत बदलकर स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे। तिरंगे की शान बनाए रखिए, जिम्मेदार नागरिक बनिए और हमेशा दिल से मुस्कुराते रहिए। जय हिंद, जय भारत!




