पेट पालने निकली थी बेटी, खाकी ने सपने जला दिए? | Jaipur Police Controversy

Umang Mathur - Beauro Head (TNC)
1 Min Read

जयपुर के रामनगरिया क्षेत्र से सामने आई एक दर्दनाक घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बीएससी पास रेशु गुप्ता अपने परिवार का सहारा बनने के लिए मोमोज की छोटी सी दुकान चला रही थीं। आरोप है कि 19 जून को दुकान समेटते समय एक पुलिसकर्मी द्वारा स्टीमर को धक्का देने से उबलता पानी उनके शरीर पर गिर गया, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गईं।
परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद मदद करने के बजाय उन्हें डराया-धमकाया गया और समझौते का दबाव बनाया गया। इस मामले ने पुलिस की कार्यशैली, जवाबदेही और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है।
इस वीडियो में जानिए पूरा मामला, परिवार के आरोप, स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया और न्याय की मांग से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी।

Share This Article
Leave a Comment