
भजन लाल शर्मा: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने पत्नी के साथ जयपुर के जगतपुरा स्थित गेटोर पोलिंग स्टेशन पर मतदान किया।

गजेंद्र सिंह शेखावत: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोट डाला।

मदन दिलावर: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कोटा में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

वासुदेव देवनानी: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर में मतदान किया।

अशोक गहलोत: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के वार्ड नंबर 82 में पहुंचकर अपना वोट डाला।

