राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 में टिकट वितरण का तरीका इस बार पूरी तरह बदलता नजर आ रहा है। BJP ने दावेदारों से अपने अलावा 3 अन्य योग्य नाम, आपराधिक रिकॉर्ड, वोटर ID और संगठन से जुड़ी जानकारी मांगी है। वहीं कांग्रेस ने QR कोड आधारित डिजिटल आवेदन, सोशल मीडिया हैंडल और फॉलोअर्स की जानकारी को प्रक्रिया का हिस्सा बनाया है। इस रिपोर्ट में समझिए दोनों दलों का नया टिकट फॉर्मूला, पारदर्शिता के दावे, संभावित बगावत और 27 तारीख के बाद बदलने वाले चुनावी समीकरण। देखिए पूरी रिपोर्ट The News Canvas पर।




