जयपुर। राजस्थान के 37 जिलों में आज जिला प्रमुख के चुनाव होंगे। इन चुनावों में भाजपा और कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। जयपुर में कांग्रेस ने जिला प्रमुख पद के लिए यशवीर सूरा को प्रत्याशी घोषित किया है। सूरा जयपुर जिला परिषद के वार्ड संख्या 28 से निर्वाचित सदस्य हैं। वहीं, भाजपा ने वार्ड संख्या 22 से निर्वाचित राजेश गुर्जर को अपना प्रत्याशी बनाया है। प्रदेश की 37 जिला परिषदों में से 23 में कांग्रेस और 5 में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है, जबकि नागौर में आरएलपी को बहुमत हासिल हुआ है। वहीं, आठ जिलों में निर्दलीय और क्षेत्रीय दलों के सदस्य किंगमेकर की भूमिका में हैं। भाजपा करीब एक दर्जन जिला परिषदों में अल्पमत को बहुमत में बदलने की रणनीति पर काम कर रही है। दूसरी ओर, कांग्रेस अपने निर्वाचित सदस्यों को एकजुट रखने और संभावित सेंधमारी रोकने की कवायद में जुटी है।
Sikar Zila Pramukh: क्रॉस वोटिंग के बावजूद कांग्रेस की सुनीता गिठाला बनी जिला प्रमुख
भाजपा की सुनीता रणवां के 16 के मुकाबले सुनीता गिठाला को मिले 33 मत
कुल 49 में से कांग्रेस के 36 और भाजपा के पास 11 जिला परिषद सदस्य
माकपा ने भी कांग्रेस को दिया था समर्थन
इसके बावजूद एक निर्दलीय सहित कांग्रेस सदस्यों की क्रॉस वोटिंग से भाजपा को मिली पांच सीट ज्यादा
Pratapgarh Zila Pramukh Election Live: बीएपी-भाजपा गठबंधन से भाजपा का बना जिला प्रमुख
प्रतापगढ़ जिला प्रमुख चुनाव में बीएपी-भाजपा गठबंधन से भाजपा का जिला प्रमुख बना
भाजपा को मिले 15 वोट, कांग्रेस के खाते में आए 10 वोट
बीएपी और भाजपा ने मिलकर कांग्रेस को जिला प्रमुख की कुर्सी से रखा दूर
कांग्रेस की 11 सीटों के बावजूद पार्टी को मिले सिर्फ 10 वोट
कांग्रेस में हुई क्रॉस वोटिंग, एक वोट टूटने से बिगड़ा कांग्रेस का समीकरण
जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा ने बाजी मारी, बीएपी के समर्थन से भाजपा का जिला प्रमुख बना
Zila Pramukh Election Live: बांसवाड़ा में बीएपी की रीना रावत और सीकर में सुनीता गठाला बनी जिला प्रमुख
बांसवाड़ा जिला प्रमुख चुनाव में भारत आदिवासी पार्टी रीना रावत और सीकर में कांग्रेस की सुनीता गठाला ने जिला प्रमुख चुनाव में जीत दर्ज की। रीना रावत को 22 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को 21 वोट मिले। वहीं, सुनीता गठाला को 33 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 16 वोट मिले।
Rajsamand Zila Pramukh Election Live: कांग्रेस की सुंदर देवी कीर बनी जिला प्रमुख
राजसमंद जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर देवी कीर ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मदन सिंह चौहान को 5 वोटों के अंतर से हराया। सुंदर देवी को 17 वोट मिले, जबकि मदन सिंह चौहान को 12 वोट मिले। इस जीत के साथ ही राजसमंद में 12 साल बाद कांग्रेस का जिला प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा हो गया है।
Bikaner Zila Pramukh Election Live: कांग्रेस की बागी 5 वोटों से हारी
बीकानेर जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी निकिता डूडी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरीं सरिता चौहान को 5 वोटों से शिकस्त दी। निकिता डूडी को 23 वोट मिले, जबकि सरिता चौहान को 18 वोट मिले। इस जीत के साथ ही एक बार फिर बीकानेर जिला प्रमुख की कुर्सी पर डूडी गुट का कब्जा हो गया है।
Kotputli-Behror Zila Pramukh Election Live: कोटपूतली-बहरोड़ में रामनिवास यादव बने जिला प्रमुख
कोटपूतली-बहरोड़ जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास यादव ने जीत दर्ज की। बुधवार को हुए मतदान में उन्हें 20 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी बलवान सिंह यादव को 7 वोट मिले। रामनिवास यादव ने 13 वोटों से जीत हासिल की। जिला परिषद में कांग्रेस के 20, भाजपा के 6 और एक निर्दलीय सदस्य है। जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। रामनिवास यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देना और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
Beawar Zila Pramukh Election Live: ब्यावर में बड़ा सियासी उलटफेर, बहुमत के बावजूद हारी भाजपा
ब्यावर जिला परिषद के जिला प्रमुख चुनाव में बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है। बहुमत होने के बावजूद भाजपा जिला प्रमुख की कुर्सी हासिल नहीं कर सकी। कांग्रेस प्रत्याशी ममता गुर्जर जिला प्रमुख निर्वाचित हुई हैं। चुनाव में भाजपा के एक सदस्य ने क्रॉस वोटिंग की, जिससे सियासी समीकरण बदल गए। दरअसल, जिला परिषद की कुल 27 सीटों में से भाजपा ने 14 और कांग्रेस ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की थी। ऐसे में भाजपा का जिला प्रमुख बनना लगभग तय माना जा रहा था, लेकिन क्रॉस वोटिंग ने भाजपा का पूरा गणित बिगाड़ दिया।
Ajmer Zila Pramukh Election Live: अजमेर में भाजपा की पूजा भंसाली बनीं जिला प्रमुख, 10 वोटों से दर्ज की जीत
अजमेर। जिला परिषद के जिला प्रमुख पद पर भाजपा प्रत्याशी पूजा भंसाली निर्वाचित हुई हैं। बुधवार को हुए मतदान में पूजा भंसाली को कुल 33 में से 21 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी दशरथ कंवर को 11 वोट मिले। वहीं, एक वोट नोटा को मिला। पूजा भंसाली ने कांग्रेस प्रत्याशी को 10 वोटों के अंतर से हराकर जिला प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमाया।
Jaipur Zila Pramukh Election Live: जयपुर में वोटिंग के बीच हंगामा
जयपुर में जिला प्रमुख पद के लिए मतदान के दौरान हंगामा हो गया। मुख्य द्वार से अंदर प्रवेश करने का प्रयास कर रहे कांग्रेस नेताओं और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इस दौरान कांग्रेस विधायक विद्याधर चौधरी की पुलिस अधिकारियों से तीखी बहस भी हुई। हालांकि, बाद में बातचीत के जरिए मामला शांत कराया गया।
Bharatpur Zila Pramukh Election Live: भरतपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने
भरतपुर में कलेक्ट्रेट के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। शपथ लेने वाले कांग्रेस सदस्यों को घेराबंदी के बीच कलेक्ट्रेट सभागार में ले जाया गया। इस दौरान कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आमने-सामने नारेबाजी करते रहे। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से गाली-गलौज की। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रताप सिंह खाचरियावास को भी गाली दी।
Bhilwara Zila Pramukh Election Live: भीलवाड़ा में गरमाया माहौल
भीलवाड़ा में जिला प्रमुख पद के लिए मतदान से पहले कलक्ट्रेट परिसर में प्रवेश को लेकर कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई। मतदान से पहले हुए इस घटनाक्रम से कलक्ट्रेट परिसर में माहौल गरमा गया।
Jodhpur Zila Pramukh Election Live: जोधपुर में भाजपा का एक भी जिला परिषद सदस्य अब तक मतदान करने नहीं पहुंचा
जोधपुर में जिला प्रमुख पद के लिए मतदान जारी है। कांग्रेस के 32 में से 31 जिला परिषद सदस्य मतदान करने पहुंच चुके हैं, जबकि एक सदस्य का इंतजार है। वहीं, भाजपा के आठ जिला परिषद सदस्यों में से अब तक एक भी सदस्य मतदान करने नहीं पहुंचा है। ऐसे में भाजपा सदस्यों के अगले कदम पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
Rajasthan Zila Pramukh Election Live: 34 जिलों में जिला प्रमुख के लिए वोटिंग शुरू
राजस्थान के 34 जिलों में जिला प्रमुख पद के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। बीजेपी-कांग्रेस सहित अन्य दलों के जिला परिषद सदस्य वोट देने के लिए पहुंच रहे है। मतदान शाम 5 बजे तक होगा। इसके बाद मतणना होगी। बता दें कि जैसलमेर में कांग्रेस की संतोष कुमारी, दौसा में विधायक डीडी बैरवा की पत्नी बीना बैरवा और सवाई माधोपुर में पूर्व मंत्री अशोक बैरवा की पत्नी आशा देवी निर्विरोध जिला प्रमुख चुनी जा चुकी है। क्योंकि तीनों ही जिलों में भाजपा ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है।
Ajmer Zila Pramukh Election Live: भाजपा के जिला परिषद सदस्य पुष्कर से मतदान स्थल के लिए रवाना
अजमेर में जिला प्रमुख पद के लिए दोपहर 3 बजे से मतदान शुरू होगा। भाजपा के जिला परिषद सदस्य पुष्कर से मतदान स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। कांग्रेस के सदस्य भी समूह में जिला परिषद पहुंचेंगे। वहीं, भाजपा के जाट सदस्यों की ओर से क्रॉस वोटिंग की अटकलों के बीच गुरुवार को होने वाले उप जिला प्रमुख चुनाव में जाट प्रत्याशी उतारने के लिए दबाव बनाने की भी चर्चा है।
Bikaner Zila Pramukh Election Live: भाजपा मुकाबले से बाहर
बीकानेर जिला प्रमुख चुनाव में नामांकन वापसी के बाद सियासी मुकाबला दिलचस्प हो गया है। भाजपा प्रत्याशी धापू कंवर और निर्दलीय प्रत्याशी संतोष ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके साथ ही भाजपा जिला प्रमुख पद के मुकाबले से बाहर हो गई है। अब कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी निकिता डूडी और कांग्रेस की बागी प्रत्याशी सरिता चौहान के बीच सीधा मुकाबला होगा। भाजपा के मैदान से हटने के बाद अब सभी की नजरें कांग्रेस के भीतर होने वाले इस सियासी मुकाबले पर टिकी हैं।
Bikaner Zila Pramukh Election Live: खुलकर सामने आई कांग्रेस की आंतरिक कलह
बीकानेर में जिला प्रमुख की कुर्सी को लेकर कांग्रेस में घमासान तेज हो गया है। जिला प्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद सरिता चौहान ने मीडिया से कहा कि यह लड़ाई मेरी है, इसमें पिता और भाई का कोई रोल नहीं है। मैं बरसों से पार्टी के लिए काम कर रही हूं। लेकिन, कुछ दिन पहले पार्टी में आई नई लड़की को टिकट दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ लोग पार्टी को तोड़ने का काम कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वो शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले पर अपनी बात रखेंगी।
Pratapgarh Zila Pramukh Election Live: प्रतापगढ़ में BAP प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन
प्रतापगढ़ में जिला प्रमुख चुनाव में बीएपी प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन
अब मुकाबले में केवल दो प्रत्याशी
नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान में कांग्रेस की इंदिरा देवी मीणा और भाजपा की हकरी कुमारी मीणा शेष
बीएपी प्रत्याशी रेखा ने वापस लिया अपना नामांकन
नामांकन पत्रों की संवीक्षा और नाम वापसी के बाद दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला
अब दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगा मतदान
मतदान समाप्त होते ही मतगणना कर घोषित किया जाएगा जिला प्रमुख चुनाव का परिणाम
Nagaur Zila Pramukh Election Live: RLP के पांचाराम और निर्दलीय अनिल नागौरी मैदान में
नागौर में जिला प्रमुख पद के लिए आरएलपी प्रत्याशी पांचाराम ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में आरएलपी के नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य कलक्ट्रेट पहुंचे और निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त किए। वहीं, अनिल नागौरी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। पहले भाजपा उन्हें अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाने की तैयारी में थी, लेकिन अंतिम समय में पार्टी ने रणनीति बदल दी। भाजपा ने जिला प्रमुख पद के लिए अपना अधिकृत प्रत्याशी नहीं उतारा है।
Rajasthan Zila Pramukh Election Live: 37 जिलों के प्रत्याशियों की सूची
क्र.
जिला परिषद
भाजपा प्रत्याशी
कांग्रेस प्रत्याशी
अन्य दल/निर्दलीय
1
जयपुर
राजेश गुर्जर
यशवीर सूरा
—
2
जोधपुर
लक्ष्मणराम चौधरी
प्रमिला चौधरी
—
3
उदयपुर
हिम्मत सिंह झाला
लालसिंह झाला
—
4
अलवर
संतोष मीणा
अनिता मीना
—
5
अजमेर
पूजा भंसाली
दशरथ कंवर
—
6
सीकर
सुनीता रणवां
सुनीता गठाला
—
7
बीकानेर
धापू कंवर
निकिता डूडी
सरिता चौहान
8
नागौर
—
—
पांचाराम (RLP), अनिल नागौरी (निर्दलीय)
9
भरतपुर
पूजा जाटव
रेनू वाला
—
10
डीग
रेनू सिंह
मूवीना
—
11
धौलपुर
—
अनीशा सिंह
सोमवती भास्कर
12
राजसमंद
मदन सिंह चौहान
सुंदर देवी कीर
—
13
दौसा
—
बीना बैरवा (निर्विरोध विजेता)
—
14
ब्यावर
निर्मला रावत
ममता गुर्जर
—
15
बालोतरा
सुशीला
फुलाराम भील
—
16
खैरथल-तिजारा
इंद्रजीत सिंह यादव
अमिता चौधरी
—
17
कोटपूतली-बहरोड़
रामनिवास यादव
बलवान सिंह
—
18
पाली
सीता देवी
निरमा चौहान
—
19
चित्तौड़गढ़
तुलसी बाई
रतनी देवी जाट
—
20
भीलवाड़ा
सुखलाल गुर्जर
कैलाश मीणा
—
21
बाड़मेर
खंगार सिंह
गफूर अहमद
हनुमान बेनीवाल (RLP)
22
जैसलमेर
—
संतोष कुमारी (निर्विरोध विजेता)
—
23
सवाई माधोपुर
—
आशा देवी बैरवा (निर्विरोध विजेता)
—
24
फलोदी
सरिता भादू
यशवंत कंवर
—
25
प्रतापगढ़
हकरी देवी मीणा
इंदिरा मीणा
रेखा मीणा (BAP)
26
जालोर
हरदाना विश्नोई
आसूराम देवासी
—
27
सलूंबर
लीला मीणा
पुष्पा कुमारी मीणा
सोनल मीणा
28
टोंक
प्रियंका बैरवा
अलका बैरवा
—
29
झालावाड़
वर्षा झाला
कुसुमलता मीणा
—
30
चूरू
कनिका सिंह
प्रकाश बुडानिया
—
31
बूंदी
मनीष सैनी
हंसा गुर्जर
—
32
डीडवाना-कुचामन
बुद्धाराम गर्वा
पूनम गोयल
शिवपाल (RLP), उमा देवी
33
हनुमानगढ़
सरस्वती गोदारा
रेणु जांगू
—
34
डूंगरपुर
कांतिलाल डामोर
—
अनुतोष रोत (BAP)
35
बांसवाड़ा
—
विकास बामणिया
रीना राकेश रावत (BAP)
36
झुंझुनूं
हर्षिनी कुलहरि
कोमल भंवरिया
—
37
सिरोही
गंगा प्रसाद
गुमान सिंह देवड़ा
—
Sawai Madhopur Zila Pramukh Election Live: कांग्रेस की आशा बैरवा निर्विरोध बनी जिला प्रमुख
सवाई माधोपुर में कांग्रेस की आशा बैरवा निर्विरोध जिला प्रमुख निर्वाचित हुई हैं। जिला परिषद के वार्ड नंबर 15 से निर्वाचित आशा बैरवा ने बुधवार को जिला प्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल किया। उनके अलावा किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। भाजपा के पास जिला प्रमुख पद के लिए कोई पात्र उम्मीदवार नहीं था। ऐसे में आशा बैरवा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। इस दौरान विधायक रामकेश मीणा और इंदिरा मीणा सहित पूर्व विधायक दानिश अबरार और अशोक बैरवा मौजूद रहे। गौरतलब है कि सवाई माधोपुर जिला परिषद की कुल 31 सीटों में से कांग्रेस ने 26 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
Pali Zila Pramukh Election Live: पाली में जिला प्रमुख के टिकट को लेकर भाजपा में हंगामा
पाली में भाजपा ने जिला प्रमुख पद के लिए सीता देवी को अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। टिकट नहीं मिलने से नाराज दावेदार चौथाराम ने भाजपा जिलाध्यक्ष और प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद पार्टी पदाधिकारी उन्हें एक कमरे में ले गए, जहां उनसे समझाइश की जा रही है। चौथाराम मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र से जिला प्रमुख पद के दावेदार थे। टिकट नहीं मिलने पर मारवाड़ जंक्शन विधायक भी नाराज होकर बाहर बैठ गए, जिन्हें बाद में समझाकर अंदर ले जाया गया। वहीं, सांसद सेवा केंद्र में जाने का प्रयास कर रहे पाली विधायक भीमराज भाटी सहित कांग्रेस नेताओं को भी रोक दिया गया। इस पर कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताई।
Churu Zila Pramukh Election Live: भाजपा की कनिका सिंह ने भरा नामांकन
चूरू में जिला प्रमुख पद के लिए भाजपा प्रत्याशी कनिका सिंह ने बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके पति पराक्रम सिंह राठौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, पद्मश्री देवेंद्र झाझड़िया सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं, कांग्रेस की ओर से जिला प्रमुख के लिए प्रकाश बुडानिया ने नामांकन पेश किया है। प्रकाश बुडानिया का सिंबल देने के लिए पीसीसी उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया और फतेहपुर विधायक व पंचायत प्रभारी हाकम अली खान भी पहुंचे।
बीकानेर जिला प्रमुख चुनाव: कांग्रेस ने निकिता डूडी को बनाया उम्मीदवार, सरिता ने भी भरा नामांकन, पार्टी में मची खलबली
बीकानेर जिला प्रमुख चुनाव के लिए पूर्व मंत्री गोविन्दराम मेघवाल की बेटी और जिला परिषद सदस्य सरिता चौहान ने भी नामांकन दाखिल कर सबको चौंका दिया है, जिससे कांग्रेस में खलबली मच गई है।
Jaisalmer Zila Pramukh Election Live: जैसलमेर में कांग्रेस की संतोष कुमारी निर्विरोध बनीं जिला प्रमुख
जैसलमेर में कांग्रेस प्रत्याशी संतोष कुमारी जिला प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। उनके खिलाफ किसी भी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। ऐसे में संतोष कुमारी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
Dausa Zila Pramukh Election Live: दौसा में कांग्रेस की बीना बैरवा निर्विरोध बनीं जिला प्रमुख
दौसा में कांग्रेस की बीना बैरवा निर्विरोध जिला प्रमुख निर्वाचित हो गई हैं। भाजपा जिला प्रमुख पद के लिए अपना प्रत्याशी भी नहीं उतार सकी। दरअसल, भाजपा के टिकट पर जिला परिषद सदस्य का चुनाव कोई भी महिला नहीं जीत सकी थी। ऐसे में कांग्रेस की बीना बैरवा के खिलाफ कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ। बीना बैरवा दौसा विधायक डीडी बैरवा की पत्नी हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत सरपंच के रूप में की थी। इसके बाद वे लवाण पंचायत समिति की प्रधान भी रह चुकी हैं।
Bikaner Zila Pramukh Election 2026: भाजपा ने धापू कंवर को बनाया जिला प्रमुख प्रत्याशी
बीकानेर में जिला प्रमुख चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा की ओर से धापू कंवर को जिला प्रमुख पद का प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, बीजेपी की ओर से संतोष ने भी नामांकन किया है।
Nagaur Zila Pramukh Election 2026: जिला परिषद में आरएलपी सदस्यों की एकजुटता
नागौर जिला परिषद चुनाव को लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। आरएलपी के नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य सांसद हनुमान बेनीवाल के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान आरएलपी के सभी सदस्य एकजुट नजर आए। सदस्यों ने कलक्ट्रेट परिसर में एक साथ पहुंचकर शपथ भी ली। आरएलपी की ओर से पांचाराम जिला परिषद नामांकन दाखिल करने पहुंचे। वहीं भाजपा की ओर से अनिल नागौरी ने भी नामांकन भरा। सांसद हनुमान बेनीवाल की मौजूदगी में आरएलपी सदस्यों के एक साथ पहुंचने को जिला परिषद चुनाव की प्रक्रिया के लिहाज से अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।
Bikaner Zila Pramukh Election 2026: बीकानेर में जिला प्रमुख चुनाव को लेकर कांग्रेस में खींचतान
बीकानेर में जिला प्रमुख पद के चुनाव को लेकर कांग्रेस में सियासी खींचतान बढ़ गई है। पार्टी ने नोखा विधायक सुशीला डूडी की पुत्रवधू निकिता डूडी के नाम पर मुहर लगाते हुए उन्हें अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है। कांग्रेस पर्यवेक्षक कुलदीप इंदौरा ने निकिता डूडी को पार्टी का सिंबल दिए जाने की पुष्टि की है। वहीं, पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल की पुत्री सरिता मेघवाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कही है।नामांकन दाखिल करने पहुंचीं सरिता मेघवाल ने कहा कि वे कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र भरने आई हैं। यदि पार्टी ने निकिता डूडी को सिंबल दे दिया है तो वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करेंगी। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से जिला प्रमुख पद के लिए निकिता डूडी और सरिता मेघवाल के बीच दावेदारी को लेकर खींचतान चल रही थी। अब सरिता के इस बयान से बीकानेर जिला प्रमुख चुनाव के सियासी समीकरण बदल सकते हैं।
Bhilwara Zila Pramukh Election 2026: भाजपा के राहुल दाधीच ने भरा पर्चा
भीलवाड़ा जिला प्रमुख के लिए भाजपा की तरफ से प्रत्याशी राहुल दाधीच होंगे, नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा आदि साथ रहे।भीलवाड़ा जिला परिषद में 45 सदस्य बोर्ड में 14 भाजपा के सदस्य हैं।
Bikaner Zila Pramukh Election 2026: बीकानेर में निकिता डूडी होंगी कांग्रेस की जिला प्रमुख प्रत्याशी
बीकानेर में जिला प्रमुख पद के लिए कांग्रेस ने निकिता डूडी के नाम पर मुहर लगा दी है। पार्टी ने निकिता डूडी को सिंबल जारी कर दिया है। निकिता नोखा विधायक सुशीला डूडी की पुत्रवधू हैं। जिला प्रमुख पद की दावेदारी को लेकर निकिता डूडी और सरिता चौहान के बीच खींचतान चल रही थी। आखिरकार पार्टी ने निकिता डूडी को अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया। कांग्रेस पर्यवेक्षक कुलदीप इंदौरा ने उनके नाम की पुष्टि की है।
Dholpur Zila Pramukh Election 2026: कांग्रेस की अनीशा ने भरा पर्चा
धौलपुर जिला परिषद चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू वार्ड नंबर 17 से विजय प्रत्याशी कांग्रेस की अनीशा ने कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल के साथ जिला प्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ राजाखेड़ा से कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा, पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित साकेत बिहारी शर्मा, जिला संगठन प्रभारी अजीत यादव, जिला प्रवक्ता दिनेश जैन समेत कई नेता मौजूद रहे।
Jodhpur Zila Pramukh Election 2026: जोधपुर में प्रमिला चौधरी होंगी कांग्रेस की जिला प्रमुख प्रत्याशी
जोधपुर में तीन-चार दिन की कशमकश के बाद कांग्रेस ने जिला प्रमुख पद के लिए प्रमिला चौधरी को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बुधवार सुबह जिला प्रमुख प्रत्याशियों की सूची जारी की। मंगलवार देर रात तक पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रत्याशी के नाम पर सर्वसम्मति बनाने के प्रयास में जुटे रहे। सुबह 11 बजे नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। जोधपुर जिला परिषद के कुल 43 सदस्यों में से कांग्रेस के 32, भाजपा के 8 और आरएलपी के 3 सदस्य हैं। कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत है।
Pali Zila Pramukh Election 2026: कलक्ट्रेट परिसर की तरफ सभी वाहनों का प्रवेश निषेध
पाली में जिला प्रमुख चुनाव को लेकर कलक्ट्रेट परिसर की तरफ सभी वाहनों का प्रवेश निषेध कर दिया गया है। सुबह 10:00 बजे जिला प्रमुख के लिए बैठक प्रारंभ होने का समय था, लेकिन अभी तक किसी भी पार्टी के प्रत्याशी या सदस्य यहां पर नहीं पहुंचे हैं। कांग्रेस की ओर से जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाड़ा आवेदन लेकर गए हैं। वहीं, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी अभी यहां पर आवेदन लेने के लिए पहुंचे हैं।
Ajmer Zila Pramukh Election 2026: अजमेर में जिला प्रमुख के लिए भाजपा-कांग्रेस ने खोले पत्ते
अजमेर में जिला प्रमुख पद के चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने पूजा भंसाली को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने दशरथ कंवर को चुनाव मैदान में उतारा है। पूजा भंसाली भाजपा नेता अमित भंसाली की पत्नी हैं। दोनों दलों की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा के बाद जिला प्रमुख की कुर्सी के लिए सियासी मुकाबला तेज हो गया है।
Phalodi Zila Pramukh Election 2026: फलोदी में कांग्रेस ने यशवंत कंवर को बनाया जिला प्रमुख पद का प्रत्याशी
फलोदी जिला परिषद में जिला प्रमुख पद के चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने अधिकृत प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने कुम्भसिंह पातावत की पुत्रवधू यशवंत कंवर को जिला प्रमुख पद का प्रत्याशी बनाया है।
Udaipur Zila Pramukh Election 2026: उदयपुर में जिला प्रमुख की कुर्सी के लिए दो झाला आमने-सामने
उदयपुर में जिला प्रमुख पद के लिए भाजपा और कांग्रेस ने झाला समाज के प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने देहात कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं, भाजपा ने विधानसभा चुनाव में वल्लभनगर से प्रत्याशी रहे हिम्मतसिंह झाला पर दांव खेला है। ऐसे में जिला प्रमुख की कुर्सी के लिए लालसिंह झाला और हिम्मतसिंह झाला के बीच मुकाबला होगा।
Jaipur Zila Pramukh Election 2026: जयपुर में कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी घोषित
कांग्रेस ने जयपुर जिला प्रमुख पद के लिए यशवीर सूरा को अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने बुधवार सुबह उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की। सूरा जयपुर जिला परिषद के वार्ड संख्या 28 से निर्वाचित सदस्य हैं। वे यूथ कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहीं, भाजपा ने वार्ड संख्या 22 से निर्वाचित राजेश गुर्जर को जिला प्रमुख पद का प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में जयपुर जिला प्रमुख की कुर्सी के लिए यशवीर सूरा और राजेश गुर्जर के बीच मुकाबला होगा।

