सामाजिक सरोकार और सेवा कार्यों को समर्पित ‘सखी गुलाब नगरी संस्था’ द्वारा आज जयपुर स्थित महावीर विकलांग सहायता समिति में एक विशेष राहत एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर दिव्यांग भाई-बहनों की सुविधा के लिए संस्था की ओर से व्हीलचेयर भेंट की गई। इसके साथ ही वहां उपस्थित सभी लोगों को आदरपूर्वक भोजन, मिठाई और इस झुलसाती गर्मी से राहत देने के लिए ठंडी छाछ पिलाई गई।

संस्था के पदाधिकारियों ने संस्थापक अध्यक्ष सारिका जैन का द्वारा व्हीलचेयर और भोजन व्यवस्था का पूरा आर्थिक जिम्मा संभालने के लिए माला तिलक और दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया एवं आभार प्रकट किया इस मौके पर अपने विचार साझा करते हुए सारिका ने कहा, “दिव्यांग भाई-बहनों का जीवन सुगम, सरल और आसान बनाना ही हमारी संस्था का मुख्य लक्ष्य है। समाज के इस महत्वपूर्ण हिस्से को सहारा और साधन देकर हम उनके चेहरों पर मुस्कान ला सकते हैं, और यही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।”

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष सुषमा जैन ने भी इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांगों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य का काम है। समाज के हर वर्ग को आगे आकर इस तरह के कार्यों में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए ताकि कोई भी खुद को असहाय महसूस न करे।
यह सभी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था की कोषाध्यक्ष सरोज जैन, पीआरओ आशा जैन, कार्यकारिणी सदस्य अनिल बासको, अंकिता जैन, रानी पाटनी, मोनिका जैन सहित सखी सदस्य वीरबाला जैन, पूजा जैन, रश्मि जैन, मंजू जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने संस्था के इस कदम की सराहना करते हुए भविष्य में इस मुहिम को बढ़-चढ़कर सहयोग करने का संकल्प लिया। संस्था ने निर्णय लिया कि दिव्यांगों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए हर महीने इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में महावीर विकलांग समिति के पदाधिकारियों और वहां उपस्थित सभी दिव्यांगों ने संस्थापक अध्यक्ष सारिका जैन की इस सहृदयता, आर्थिक सौजन्य और अध्यक्ष सुषमा जैन सहित सखी गुलाब नगरी संस्था की पूरी टीम के इस सराहनीय कदम के लिए दिल से आभार व्यक्त किया
