‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान के तहत राजस्थान के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने जयपुर और अलवर में बड़ी कार्रवाई की है। जयपुर में करीब 2,865 किलो दूषित मिठाइयां नष्ट कराई गईं, जबकि अलवर में 10,070 किलो मसाले जांच रिपोर्ट आने तक जब्त किए गए। सांगानेर के एक कारखाने में 107 जंग लगे टीनों के भीतर करीब 1,605 किलो सड़ी और दुर्गंधयुक्त मिठाई, कीड़ों वाली चाशनी, गंदगी और खाद्य सामग्री के पास एसिड के कैन मिले। वहीं बगरू के ग्राम घेघा में बिना खाद्य लाइसेंस चल रहे निर्माण स्थल से करीब 1,260 किलो मिल्क केक और डोडा बर्फी नष्ट कराई गई। कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन सवाल यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में दूषित खाद्य सामग्री तैयार कैसे हुई और विभाग को पहले इसकी जानकारी क्यों नहीं मिली? क्या त्योहार समाप्त होते ही जांच अभियान भी धीमा पड़ जाएगा? देखिए The News Canvas की पूरी पड़ताल।




