UP: राधाकुण्ड में आध्यात्मिक शिक्षा के नाम पर 2 साल से चल रहा था यौन उत्पीड़न का खेल

The News Canvas
5 Min Read
Image: TNC

UP: मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र में युवतियों को बहला-फुसलाकर उनका ब्रेनवॉश करने और दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कथित रूप से राधा कुंड में गीता ज्ञान देने के नाम पर दो साल से युवक-युवतियों को अपने समूह में शामिल कर उनका मानसिक रूप से प्रभावीकरण करता था।

UP
UP: राधाकुण्ड में आध्यात्मिक शिक्षा के नाम पर 2 साल से चल रहा था यौन उत्पीड़न का खेल 4

UP: गोवर्धन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अभिषेक उर्फ आदिकर्ता नारायण दास नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मूल रूप से भुवनेश्वर, उड़ीसा का रहने वाला है और वर्तमान में राधाकुंड के शेरगढ़िया मोहल्ले में रह रहा था। आरोप है कि वह युवक और युवतियों को अपने समूह में शामिल कर उनका ब्रेनवॉश करता था तथा गंधर्व विवाह कराने के नाम पर उन्हें अपने प्रभाव में लेता था।

UP: पुलिस के मुताबिक आरोपी युवकों को अपना शिष्य बनाकर उनके साथ रहने वाली युवतियों के साथ शारीरिक संबंध स्थापित करता था। इस मामले में एक युवती की शिकायत पर 25 मई 2026 को गोवर्धन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 जून 2026 की शाम करीब 7 बजकर 10 मिनट पर राधाकुंड के शेरगढ़िया मोहल्ले से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

हिन्दू परिषद की टीम की बड़ी भूमिका

UP के इस खुलासे में कानपुर विश्व हिन्दू परिषद की टीम की बड़ी भूमिका रही है। विश्व हिन्दू परिषद की टीम पिछले एक माह से इस मामले में राजेश गिरी के नेतृत्व में जुटी हुई थी। मामले का खुलासा तब हुआ जब बीएससी नर्सिंग की छात्र रायपुर छत्तीसगढ़ से अपनी बहन से मिलने के लिए राधाकुण्ड आई।

बहन बीटेक करने के बाद उड़ीसा निवासी अभिषेक मिश्रा के सम्पर्क में आई थी, जिसे आरोपी ने कंपनी में नौकरी के बहाने राधाकुण्ड बुला लिया, इसके बाद उससे गंदर्भ विवाह कराया और फिर यौन संबंध बना लिए। इस बीच बहन से मिलने के लिए छोटी बहन बीएसी नर्सिंग की छात्र राधाकुण्ड आई। आरोपी ने इसे दूध में नशीला पदार्थ दिया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर न्यूड वीडियो बना लिए।

UP
Image: TNC

एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

UP: घटना के एक साल बाद 25 मई को आरोपी अभिषेक मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विश्व हिन्दू परिषद की टीम सक्रिय हुई। थाना पुलिस पर दबाव बनाकर गिरफ्तारी सुनिश्चित कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि आरोपी के घर से बरामद दो युवतियों व एक युवक को नशे की हालात में आगरा नशा मुक्ति केंद्र भेजा है।

27 मई 2025 को दुष्कर्म, एक साल बाद मुकदमा

UP: 27 मई 2025 में बीएससी नर्सिंग की छात्रा के साथ दूध में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म की घटना हुई। पीड़ता आरोपी के खिलाफ कार्यवाही को लगातर एक साल से थाने,चौकी के चक्कर लगाती रही। लेकिन एक साल तक कोई कार्यवाही न होने पर पीड़िता एसएसपी से मिली और एसएसपी के आदेश पर आरोपी अभिषेक मिश्रा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ। जब पुलिस ने जांच की तो घटना की कलई खुलती गई। जाँच में आरोपी के कई युवतियाँ के साथ गन्दर्भ विवाह करने और यौन शोषण की घटना को अंजाम देने का मामला खुला।

राधाकुंड में भेष बदल कर रहे साधुओं की जांच की मांग

UP: इस घटना से कस्बा राधाकुण्ड की छवि धूमिल होते देख सभासद भोला दुवे ने यहां बेश बदल कर रह रहे लोगों की जांच की मांग एसएसपी से की है। सभासद भोला दुवे ने बताया कि कस्बा राधाकुण्ड में साधु भेष में कई बंगला देशी नागरिक पूर्व में पकडे गए हैं। मेड इन पाकिस्तानी पंखा भी यहां से पकड़ा गया था। लेकिन स्थानीय पुलिस इन्हे संरक्षण दे रही है। पहचान छिपा कर अभी कई लोगों के यहां रहने की सूचना मिली है। जो आंतरिक सुरक्षा के लिए भी खतरा है।

औऱ पढ़ें: हार के बाद TMC पर डबल अटैक! अब ‘जाली हस्ताक्षर घोटाले’ ने बढ़ाई ममता बनर्जी की टेंशन

Edited by: Bhoomi Goyal

Share This Article
Leave a Comment