26 Years BJP में काम किया, फिर भी Ticket नहीं मिला: Ward-31 से Independent उतरे पूरण कुमार जायसवाल | TNC |
राजस्थान नगर निकाय चुनाव में टिकट वितरण के बाद राजनीतिक दलों के भीतर बगावत तेज होती दिखाई दे रही है। वार्ड-31 से पूरण कुमार जायसवाल ने BJP का टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है। जायसवाल का दावा है कि वे करीब 26 वर्षों से भाजपा से जुड़े रहे और विधानसभा, लोकसभा एवं स्थानीय चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों के लिए काम किया। उन्होंने बदहाल पार्कों, टूटी सड़कों और खराब सीवरेज व्यवस्था को वार्ड की प्रमुख समस्याएं बताया है। भाजपा प्रत्याशी के स्थानीय जुड़ाव पर सवाल उठाते हुए जायसवाल ने अपने जनसंपर्क और जनता के समर्थन पर भरोसा जताया। देखिए पूरी बातचीत और कमेंट करके बताइए—क्या वार्ड-31 में निर्दलीय प्रत्याशी BJP का चुनावी समीकरण बिगाड़ पाएंगे?
