अहसास दिल से | सोमवार की सुबह | स्पष्टता की राह और नई शुरुआत | morning Motivation | TNC |
आज सोमवार, 6 जुलाई 2026 को अहसास दिल से में रोशनी आपके लिए लेकर आई हैं पंचांग, पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र की ऊर्जा, राहुकाल की जानकारी और जीवन में स्पष्टता की एक गहरी सीख। बूंदी के तारागढ़ दुर्ग से हमें ऊंची सोच और नए नजरिए की प्रेरणा मिलती है, वहीं नाविक और लाइटहाउस की कहानी बताती है कि जीवन में हर रास्ता साफ दिखना जरूरी नहीं, बस एक सही दिशा मिल जाए तो किनारा मिल जाता है। आज का संकल्प है—अपनी दिनचर्या से वह चीज हटाइए जो केवल समय ले रही है, लेकिन आपको आगे नहीं बढ़ा रही। मुस्कुराइए, नई शुरुआत कीजिए और अपनी ऊर्जा को केवल जरूरी चीजों पर लगाइए।
