'बच्चा' बना 'बाहुबली': पायलट के तेवर, गहलोत चित! | Pilot vs Gehlot | Rahul Gandhi | INC | TNC
राजस्थान कांग्रेस में एक बार फिर 'गहलोत बनाम पायलट' का सियासी संग्राम अपने चरम पर है। हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सचिन पायलट को 'बच्चा' बताए जाने और 2020 के राजनीतिक संकट पर तीखे हमले के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इसके जवाब में पायलट ने दौसा में पिता राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर भारी भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन किया। इसी दौरान रमेश मीणा ने गहलोत को खुली चुनौती देते हुए 'नार्को टेस्ट' की मांग कर विवाद को और हवा दे दी है। यह खींचतान आने वाले चुनावों से पहले कांग्रेस के भीतर गहरे मतभेदों और नेतृत्व संघर्ष को उजागर कर रही है।
