‘छात्रों की गूंज’ के सामने ‘झूठ की गूंज’| इंदौर में Poster War क्यों ? | Rahul Gandhi | Jan Bharat | TNC |
इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बीच ‘झूठ की गूंज’ पोस्टर्स और वेबसाइट ने सियासी बहस को नया मोड़ दे दिया। छात्रों से जुड़े मुद्दे — शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाएं एक तरफ हैं, तो दूसरी तरफ राहुल गांधी के दावों को चुनौती देने वाला डिजिटल अभियान चर्चा में है। ‘झूठ की गूंज’ वेबसाइट अपने आकलन में 40 दावों में 29 को False और 11 को Misleading बताती है। इस बीच कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं। देखिए Indore की पूरी सियासी कहानी, MP Politics और Youth Politics पर आज का 'जन भारत' शो।
