Diwali के मिट्टी के दीये कैसे बनते हैं? | Jaipur के जोबनेर और आसलपुर के कुम्हारों का हुनर और संघर्ष | TNC |
आपके घर में जलने वाला मिट्टी का एक दीया कितने हाथों से होकर आता है? जयपुर के जोबनेर और आसलपुर में कुम्हार परिवार मिट्टी गूंथते हैं, चाक पर दीये गढ़ते हैं और उन्हें सुखाकर भट्ठी में पकाते हैं। बढ़ती लागत और कम मुनाफे के बीच भी यहां के युवा इस पुश्तैनी हुनर को आगे बढ़ा रहे हैं। इस दिवाली अपने घर के लिए कुछ दीये स्थानीय कुम्हारों से भी खरीदें।
