एक शादी के दो चेहरे! अनंत सिंह की बेटी की शादी में पहले उड़े नोट, फिर जो हुआ… | Anant Singh Wedding
बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह की बेटी की शादी के वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। एक तरफ शादी में नोटों की बारिश और झाड़ू से पैसे समेटने की तस्वीरें सामने आईं, तो दूसरी तरफ पूड़ी-सब्जी के लिए धक्का-मुक्की और भोजन के दौरान अफरा-तफरी के दृश्य वायरल हुए। आखिर शादी की व्यवस्थाओं पर क्यों उठ रहे हैं सवाल? क्या दौलत का प्रदर्शन मेहमानों के सम्मान से ज्यादा जरूरी हो गया है? वायरल तस्वीरों ने सामाजिक असमानता, दिखावे की संस्कृति और आयोजन की जिम्मेदारियों पर नई बहस छेड़ दी है। देखिए इस पूरे मामले पर THE NEWS CANVAS की विस्तृत रिपोर्ट।
