गहलोत का 'इंदिरा' कार्ड : राहुल के लिए वरदान या पार्टी का अंत ? | Ashok Gehlot | Indira Gandhi |
राजस्थान की राजनीति के 'जादूगर' अशोक गहलोत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 2023 की करारी हार और पार्टी में सिमटते प्रभाव के बीच, गहलोत ने अब इंदिरा गांधी के दौर का सहारा लेकर राहुल गांधी के लिए 'राजतिलक' की वकालत की है। क्या यह देश की चिंता है, या हाशिए पर खिसकते गहलोत की अपनी खोई हुई साख बचाने की हताशा? बोफोर्स से राफेल तक के तर्कों में उलझे गहलोत का यह 'इंदिरा मंत्र' कांग्रेस को एकजुट करेगा या पार्टी के भीतर मौजूद 'पायलट कैंप' और बढ़ती अंतर्कलह को और हवा देगा? देखिए, राजनीति का यह 'डरा हुआ सच' और सत्ता की शतरंज का असली खेल।
