Ghaziabad में Cycle Distribution कार्यक्रम पर बुलडोजर | सपा नेता पर ₹10.86 लाख Fine | UP News | TNC |
एक हजार छात्राओं को साइकिल देने की तैयारी, लेकिन कार्यक्रम से पहले पंडाल पर चला बुलडोजर! गाजियाबाद के लोनी में प्रस्तावित साइकिल वितरण कार्यक्रम रुकवाने और आयोजक पर ₹10.86 लाख का जुर्माना लगाने से सियासत गरमा गई है। प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीन पर आयोजन की आवश्यक अनुमति नहीं थी। वहीं, सपा नेताओं ने राजनीतिक दबाव में कार्रवाई का आरोप लगाया है। डिंपल यादव ने भी कार्रवाई की आलोचना की। अनुमति और कार्रवाई पर दोनों पक्षों के दावे अलग-अलग हैं।
