IFWJ के 76वें वर्ष में Journalism की नई चुनौती | Sanjay Tiwari Interview | TNC |
Indian Federation of Working Journalists यानी IFWJ के 76वें वर्ष में प्रवेश पर भारत संस्कृति न्यास के संस्थापक एवं अध्यक्ष और ‘संस्कृति पर्व’ के संपादक आचार्य संजय तिवारी ने पत्रकारिता की वर्तमान स्थिति पर विचार रखे। इस खास बातचीत में उन्होंने social media algorithms, सकारात्मक एवं गंभीर content की digital reach, 30-second reels के बढ़ते प्रभाव और पत्रकारों के सामने बदलती content strategy की चुनौती पर चर्चा की। संजय तिवारी के अनुसार, आज पत्रकारों को लंबी भूमिका छोड़कर पहली ही लाइन में खबर का मुख्य संदेश देना होगा, ताकि दर्शकों का ध्यान तुरंत आकर्षित किया जा सके। उन्होंने राजस्थान में उपेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व वाली IFWJ इकाई की सक्रियता और आगामी आयोजन पर भी बात की। देखिए traditional journalism से digital journalism तक बदलते मीडिया परिदृश्य पर यह विशेष बातचीत।
