जगत शिरोमणि मंदिर में मनेगी Krishna Janmashtami, जानिए मंदिर की Unique History और मान्यता | TNC |
जयपुर के आमेर स्थित ऐतिहासिक जगत शिरोमणि मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। महारानी कनकवती ने इस मंदिर का निर्माण अपने पुत्र जगत सिंह की स्मृति में करवाया था। मंदिर की सबसे अनोखी पहचान यहां भगवान श्रीकृष्ण के साथ भक्त मीराबाई का पूजन होना है। प्रचलित मान्यता के अनुसार यहां विराजमान श्रीकृष्ण की प्रतिमा की आराधना मीराबाई मेवाड़ में किया करती थीं। The News Canvas के साथ पुजारी राजेंद्र कुमार शर्मा से जानिए जगत शिरोमणि मंदिर का इतिहास, धार्मिक मान्यताएं, भव्य वास्तुकला और जन्माष्टमी की विशेष परंपराएं। वीडियो पसंद आए तो लाइक, शेयर और चैनल को सब्सक्राइब करें। कमेंट बॉक्स में बताइए कि क्या आपने कभी इस ऐतिहासिक मंदिर के दर्शन किए हैं?
