jaipur Airport Police पर गंभीर आरोप! Investigation पर उठे सवाल | Part-01 | TNC |
जयपुर एयरपोर्ट थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर शिकायतकर्ता ने गंभीर सवाल उठाए हैं। अधिवक्ता गगन शर्मा के अनुसार, महिला ने दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धमकाने के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि न्यायालय के निर्देश के एक महीने बाद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। अधिवक्ता के मुताबिक, महिला ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस पार्ट-01 में शिकायतकर्ता का पक्ष प्रस्तुत है। पार्ट-02 में आरोपितों का पक्ष भी सामने रखेंगे। फिलहाल आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस का पक्ष सामने आना बाकी है।
