Jaipur Amer Road: गोविंद मार्ग Bus Stop बदहाल, बसें नदारद; कचरे और अव्यवस्था ने खोली व्यवस्था की पोल
बस स्टॉप या ‘आरामगाह’? जयपुर के आमेर रोड स्थित गोविंद मार्ग Bus Stop की तस्वीरें सार्वजनिक सुविधाओं की बदहाली पर सवाल उठा रही हैं। यात्रियों के इंतजार और बैठने के लिए बनी जगह पर कचरा, अव्यवस्था, कपड़े सुखाते और आराम करते लोग नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बसें भी यहां नियमित रूप से नहीं रुकतीं। दीवार पर स्वच्छता का संदेश है, लेकिन नीचे गंदगी का अंबार व्यवस्था की हकीकत दिखा रहा है। सवाल यही है—गोविंद मार्ग Bus Stop कब फिर यात्रियों के काम का बनेगा?
