Jaipur में Agriculture Supervisor Result 2026 पर बवाल, अभ्यर्थियों ने SOG जांच की उठाई मांग | TNC |
जयपुर के शहीद स्मारक पर कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के अभ्यर्थियों ने परीक्षा परिणाम को लेकर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने रिजल्ट और भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए रिकॉर्ड की निष्पक्ष SOG जांच और जांच के निष्कर्ष सार्वजनिक करने की मांग की है। गड़बड़ी साबित होने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठी है। संबंधित भर्ती एजेंसी की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने पर खबर अपडेट की जाएगी।
