Jaipur में गोकुलम का भव्य मटकी फोड़ आयोजन, 80 टीमों ने लिया हिस्सा, बारिश में भी दिखा जबरदस्त रोमांच
जयपुर के वैशाली नगर स्थित चित्रकूट स्टेडियम में जन्माष्टमी के अवसर पर गोकुलम द्वारा भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। बारिश के बीच करीब 80 टीमों ने मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ने का प्रयास किया और अपने जोश से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और जयपुर की महापौर सौम्या गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बारिश के बावजूद प्रतिभागियों और दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ। इस आयोजन में कृष्ण भक्ति, संस्कृति, खेल भावना और रोमांच का अनूठा संगम देखने को मिला।
