jaipur में सजेगा मां वैष्णो देवी का दिव्य दरबार! कटरा जैसी गुफाएं और पहाड़ियां | TNC |
जयपुर में मां वैष्णो देवी का भव्य दरबार राजा पार्क स्थित सूरज मैदान में 15 से 17 अक्टूबर तक सजेगा। कटरा और त्रिकूट पर्वत की तर्ज पर तैयार नजारे में श्रद्धालुओं को बाणगंगा, चरण पादुका, अर्द्धकुंवारी गुफा और भैरव बाबा मंदिर की झांकियों के दर्शन का अनुभव मिलेगा। तीन दिवसीय आयोजन में दर्शन का समय शाम 5 से रात 10 बजे तक रहेगा। प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क होगा और श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग की व्यवस्था भी की गई है।
