Jaipur : निकाय चुनाव के बाद अब असली परीक्षा: जयपुर की 10 बड़ी चुनौतियां | Rajasthan News | TNC |
जयपुर के 150 वार्डों का फैसला हो चुका है, लेकिन असली परीक्षा अब शुरू होगी। नई शहर सरकार के सामने सीवर, ड्रेनेज, जलभराव, टूटी सड़कें, ट्रैफिक जाम, कचरा, सफाई, अतिक्रमण, आवारा पशु, स्ट्रीट लाइट और जवाबदेही जैसी 10 बड़ी चुनौतियां खड़ी हैं। जनता अब सिर्फ चुनावी वादे नहीं, बल्कि हर वार्ड में जमीन पर काम देखना चाहती है। चाहे सत्ता किसी की भी बने, जयपुर की नई नगर सरकार से सवाल सड़क, सीवर, सफाई और ट्रैफिक पर ही होंगे। यानी चुनाव का PT खत्म, अब असली Mains बाकी है।
