जयपुर के त्रिपोलिया बाजार में भीषण आग, 25 दुकानें चपेट में… 30 दमकलें जुटीं बुझाने में | TNC |
जयपुर के ऐतिहासिक त्रिपोलिया बाजार स्थित मणिहारों के कटला में भीषण आग से हड़कंप मच गया। सेठी कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर स्थित चूड़ी गोदाम से शुरू हुई आग ने करीब 25 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। कपड़े, प्लास्टिक और कॉस्मेटिक सामान की दुकानों में आग तेजी से फैली। मौके पर 30 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और 50 से ज्यादा दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे रहे। तंग बाजार और ज्वलनशील सामान के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किलें आईं। प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं।
