जयपुर में दीपावली स्नेह मिलन | उपमहापौर सरोज कंवर ने दिया स्वच्छता का संदेश! | TNC
जयपुर में 14 नवंबर को वैशाली नगर एडवोकेट्स एसोसिएशन की ओर से दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जयपुर की उपमहापौर सरोज कंवर शामिल हुईं। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं और उपस्थित लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन के लिए एसोसिएशन का आभार जताया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में जयपुर को राजस्थान का सबसे स्वच्छ शहर होने का सम्मान मिलने पर खुशी व्यक्त की। उपमहापौर ने कहा कि जयपुर को और अधिक स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए आमजन की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने मीडिया से स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की और नागरिकों से घरों, आसपास के क्षेत्रों तथा सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई बनाए रखने का आह्वान किया।
