Movement से Politics तक! CJP संस्थापकों की Political Ambition पर सोनम वांगचुक का बड़ा बयान | TNC |
क्या आंदोलन की जमीन आगे चलकर राजनीति का रास्ता बन सकती है? सोनम वांगचुक ने एक पॉडकास्ट में CJP के संस्थापक सदस्यों की संभावित राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं पर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि “वे कोई संत नहीं हैं”, लेकिन यह भी स्पष्ट किया कि राजनीति में आने की इच्छा रखना गलत नहीं है। वांगचुक ने युवाओं से राजनीति में भागीदारी की अपील करते हुए एक जरूरी चेतावनी भी दी—किसी सामाजिक या छात्र आंदोलन की स्वतंत्र पहचान का इस्तेमाल किसी पार्टी का एजेंडा आगे बढ़ाने के लिए नहीं होना चाहिए।
