Navratri Dandiya Controversy: लड़कियों के कपड़ों पर सवाल क्यों? | संस्कृति, ड्रेस कोड पर बड़ी बहस! | TNC
Navratri Dandiya Controversy 2026: नवरात्रि और डांडिया आयोजनों में लड़कियों के पहनावे को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। क्या धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में महिलाओं के कपड़ों पर पाबंदी लगाना उचित है? क्या संस्कृति के नाम पर व्यक्तिगत स्वतंत्रता सीमित की जा सकती है? आखिर ड्रेस कोड तय करने का अधिकार किसके पास होना चाहिए?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि डांडिया और गरबा आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बजाय उनके पहनावे पर बहस क्यों होती है? महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी आयोजकों, प्रशासन और समाज की कितनी है? क्या कपड़ों पर सवाल उठाने के बजाय सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी और उत्पीड़न रोकने पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है?
इन्हीं सवालों पर आज की खास चर्चा में संस्कृति, व्यक्तिगत स्वतंत्रता, महिला सुरक्षा और सामाजिक सोच के अलग-अलग पहलुओं को समझिए।
