Nikaay Election Results के बाद पंचायत चुनाव पर रफीक खान का हमला, बोले- ‘वोट भी चोरी हुआ, वार्ड भी’ | TNC |
“वोट ज्यादा हमारे, सीटें कम कैसे?” जयपुर निकाय चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस विधायक रफीक खान ने भाजपा को घेरा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस को करीब 5.92 लाख और भाजपा को 5.74 लाख वोट मिले, फिर भी कांग्रेस की सीटें कम रहीं। इसे “वोट चोरी” और “वार्ड चोरी” बताते हुए उन्होंने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की मांग की। पंचायत चुनाव के चार चरणों और मतगणना तक लंबे अंतराल पर भी सवाल उठाए। निर्दलीयों पर दबाव बनाकर बोर्ड बनाने का आरोप लगाते हुए रफीक खान ने अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने का दावा किया।
