पंजाब चुनाव 2027 : AAP की दूसरी लिस्ट जारी । Congress में बगावत । BJP-SAD गठबंधन ?। TNC |
पंजाब की सियासत में चुनावी हलचल तेज! Punjab Assembly Election 2027 से पहले AAP ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की पार्टी उम्मीदवारों के चयन के साथ चुनावी तैयारियों में जुटी है। उधर कांग्रेस ने 'पंजाब मंगदा इंसाफ' अभियान के जरिए जनता तक पहुंचने की कवायद शुरू कर दी है। सचिन पायलट, परगट सिंह और चरणजीत सिंह चन्नी भी चुनावी गतिविधियों में सक्रिय हैं। दूसरी ओर BJP सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है, जबकि अकाली दल के साथ संभावित गठबंधन को लेकर भी चर्चा जारी है। आखिर पंजाब में उम्मीदवारों का चयन, कांग्रेस की संगठनात्मक चुनौतियां और भाजपा की चुनावी रणनीति किस तरह सियासी समीकरणों को प्रभावित करेंगी? देखिए THE NEWS CANVAS की खास चर्चा 'Today's Discussion' में।
