PDA का New Avatar: फिर भी Yogi को क्यों नहीं घेर पा रहे Akhilesh Yadav? | TNC |
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव ने PDA को नया अर्थ देते हुए इसे ‘Play, Develop, Achieve’ से जोड़ा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समीकरण ने समाजवादी पार्टी को बड़ी सफलता दिलाई थी, लेकिन विधानसभा चुनाव में स्थानीय संगठन, प्रत्याशी, बूथ प्रबंधन और सरकार के कामकाज की भूमिका अधिक निर्णायक होगी। इस विश्लेषण में समझिए कि PDA की लगातार बदलती परिभाषा सपा की ताकत बढ़ाएगी या संदेश को कमजोर करेगी, राम मंदिर से जुड़े आरोपों को सपा बड़ा आंदोलन क्यों नहीं बना सकी और योगी आदित्यनाथ का संगठन तथा राजनीतिक नैरेटिव अखिलेश यादव के लिए कितनी बड़ी चुनौती है।
