राधा दामोदर मंदिर में सजेगा Krishna Janmotsav, महंत मलेश गोस्वामी से जानिए Temple History | TNC |
जयपुर के चौड़ा रास्ता स्थित ऐतिहासिक राधा दामोदर मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की परंपरा दूसरे कृष्ण मंदिरों से बिल्कुल अलग है। देशभर के अधिकांश मंदिरों में कान्हा का जन्मोत्सव रात 12 बजे मनाया जाता है, लेकिन यहां ठाकुरजी का जन्माभिषेक दोपहर 12 बजे किया जाता है। मंदिर परंपरा के अनुसार यहां भगवान श्रीकृष्ण की सेवा बाल स्वरूप में होती है और इसी भाव के कारण उन्हें देर रात तक नहीं जगाया जाता। वृंदावन की गौड़ीय वैष्णव परंपरा से जुड़े इस मंदिर का इतिहास रूप गोस्वामी और जीव गोस्वामी से भी संबंधित है। The News Canvas पर महंत मलेश गोस्वामी से जानिए मंदिर का इतिहास, धार्मिक मान्यताएं और जन्माष्टमी की सदियों पुरानी परंपराएं। वीडियो को लाइक और शेयर करें तथा चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें। कमेंट बॉक्स में बताइए कि क्या आपने कभी राधा दामोदर जी के दर्शन किए हैं?
