rajasthan की 5 बड़ी खबरें: CM भजनलाल की दिवाली शॉपिंग, मिठाई दुकानों पर जांच और रेलवे स्टेशन पर भीड़! | TNC |
राजस्थान की 5 बड़ी खबरों में आज जयपुर, मानसरोवर, बस्सी और जोबनेर से दिवाली की हलचल और महत्वपूर्ण अपडेट शामिल हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने धनतेरस पर मानसरोवर के बड़ा बाजार में स्ट्रीट वेंडर्स से दीये, रंगोली और पूजा सामग्री खरीदकर वोकल फॉर लोकल का संदेश दिया। वहीं जयपुर के बस्सी और जोबनेर में 'शुद्ध आहार, मिलावट पर वार' अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई की दुकानों का निरीक्षण कर मावा, बर्फी और अन्य मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे। दूसरी ओर जयपुर जंक्शन पर दिवाली और छठ पूजा को लेकर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। जयपुर के आसलपुर में रामचंद्र मिष्ठान भंडार और ॐ नमन स्वीट्स आज भी मिट्टी की भट्टी और लकड़ी की आंच पर मिठाइयां तैयार कर पुरानी परंपरा को जिंदा रखे हुए हैं। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने नागरिकों और गौरव सेनानियों की समस्याएं सुनकर समाधान के प्रयास किए।
देखिए The News Canvas का Rajasthan News Bulletin।
