Rajasthan Nikay Election 2026: निर्दलीयों पर बड़ा दांव, राजस्थान विकास मोर्चा की अहम बैठक | TNC |
राजस्थान में नगर निगम, नगर पालिका और पंचायती राज चुनाव 2026 से पहले राजस्थान विकास मोर्चा सक्रिय हो गया है। विभिन्न सामाजिक, गैर-राजनीतिक और समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों की अहम बैठक में स्थानीय स्तर पर मजबूत जनप्रतिनिधित्व, जनहित के मुद्दों को चुनावी एजेंडे में शामिल करने और मोर्चा समर्थित योग्य निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। बैठक में सामाजिक संगठनों के बीच समन्वय बढ़ाने और आगामी निकाय-पंचायती चुनावों के लिए साझा रणनीति तैयार करने पर भी जोर दिया गया।
