RCA : क्रिकेट की कुर्सी, नेताओं के बेटों में घमासान | BJP सरकार हैरान | RCA Elections 2026 | TNC |
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन यानी RCA का चुनाव इस बार क्रिकेट से ज्यादा, सियासी समीकरणों को लेकर चर्चा में है। अध्यक्ष पद समेत कई पदों के लिए नामांकन दाखिल हुए हैं और कई राजनीतिक परिवारों से जुड़े चेहरे चुनावी मैदान में अपना दमखम दिखा रहे हैं। धनंजय सिंह खींवसर और पराक्रम सिंह राठौड़ समेत अन्य उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं। RCA चुनाव 2026-29 में 28 सितंबर नाम वापसी का आखिरी दिन है और 29 सितंबर को मतदान निर्धारित है। इस वीडियो में देखिए RCA के पिछले वर्षों का राजनीतिक और प्रशासनिक घटनाक्रम, वैभव गहलोत का दौर, इस्तीफे के बाद की एडहॉक व्यवस्था, हाईकोर्ट का हस्तक्षेप और अब 2026 के चुनाव में बनते नए समीकरण। आखिर RCA की कुर्सी पर कौन बैठेगा ?
