सब कुछ है, फिर भी Stress में क्यों है आज का युवा ? | Dr. Shiv Gautam | TNC Exclusive | World Mental Health Day |
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस ( World Mental Health Day) के इस अवसर पर, हमें एक गंभीर विरोधाभास पर विचार करना चाहिए — सारी आधुनिक सुविधाएं होने के बावजूद आज का किशोर (Teenager) अंदर से इतना उलझा और बेचैन क्यों है ? बाहर से सब कुछ मिलने के बावजूद युवाओं में मानसिक तनाव, अज्ञात डर और अकेलापन तेजी से बढ़ रहा है। आज के दिन हमें इस बात को गहराई से समझना होगा किशोरावस्था के मानसिक स्वास्थ्य को कितनी प्राथमिकता की जरूरत है। वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. शिव गौतम के साथ जानिए कि किशोरों (Teenagers) के मन में आखिर क्या चल रहा है, और कैसे हम उनकी इस मानसिक उलझन को समझकर उन्हें सही सहारा दे सकते हैं।
