Sanganer Ward 54: AAP प्रत्याशी संगीता गौड़ बोलीं—वादे नहीं, Ground पर Development करूंगी | TNC |
सांगानेर के वार्ड नंबर 54 से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी संगीता गौड़ चुनाव मैदान में हैं। The News Canvas से खास बातचीत में उन्होंने साफ-सफाई, नियमित पेयजल आपूर्ति, टूटी सड़कों, सीवरेज और जलभराव को वार्ड की बड़ी समस्याएं बताया। संगीता गौड़ ने कहा कि जनता ने अवसर दिया तो सीवर और ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बनाना, घर-घर कचरा संग्रहण नियमित करना, वार्ड स्तर पर जनसुनवाई आयोजित करना तथा महिलाओं एवं युवाओं के लिए विशेष पहल उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने मतदाताओं से पार्टी के बजाय उम्मीदवार की नीयत और काम करने का जज्बा देखकर वोट देने की अपील की। पूरा इंटरव्यू देखिए और कमेंट में बताइए—वार्ड 54 की सबसे बड़ी समस्या क्या है?
