सूरत से लखनऊ तक, वही लापरवाही, वही मौ*त! सिस्टम का 'फायर ऑडिट' जरूरी! | CM Yogi | Daily Dose | TNC |
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल बिल्डिंग में लगी भीषण आग ने 15 युवाओं के सपनों को राख में बदल दिया। यह घटना कोई महज दुर्घटना नहीं, बल्कि सिस्टम की गहरी लापरवाही और प्रशासनिक भ्रष्टाचार का परिणाम है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि 2016 में ध्वस्तीकरण का आदेश होने के बावजूद, अवैध निर्माण जारी रहा। सूरत और दिल्ली जैसे हादसों के बाद भी सबक न लेना और केवल हादसे के बाद 'जांच कमेटी' और 'मुआवजे' का ढकोसला करना, हमारे हुक्मरानों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। आखिर कब तक 'मौ*त के जाल' में दम तोड़ता रहेगा हमारे देश का भविष्य ?
