त्योहारी सीजन में मिठाई पर महंगाई की बड़ी मार | The News Canvas | Jaipur News | Sugar prices|
त्योहारी सीजन से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों ने जयपुर के हलवाई और कैटरिंग कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। जयपुर हलवाई और कैटरर्स कल्याण समिति के प्रतिनिधियों के मुताबिक कच्चे माल की बढ़ती लागत के कारण मिठाइयों के दाम करीब 10 से 12 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं। कारोबारियों का कहना है कि इसका असर त्योहारों की खरीदारी और आगामी शादी सीजन पर भी पड़ सकता है। ग्राहक मिठाई की मात्रा कम कर सकते हैं, वहीं पहले से तय कैटरिंग बुकिंग पुराने रेट पर पूरी करना चुनौती बन रहा है। महंगाई के कारण कई परिवार अपने कार्यक्रमों का बजट और मेहमानों की संख्या भी घटा रहे हैं।
