उप जिला प्रमुख Sunil Kumar का Exclusive Interview | बोले– जनता की समस्याओं का जल्द होगा समाधान | TNC |
राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने उप जिला प्रमुख के चुनाव में जीत दर्ज की है। कांग्रेस के सुनील कुमार उप जिला प्रमुख निर्वाचित हुए। जीत के बाद न्यूज कैनवास से खास बातचीत में सुनील कुमार ने अपनी जीत का श्रेय क्षेत्र की जनता, जिला परिषद सदस्यों और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिया।
इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं भी बताईं। सुनील कुमार ने कहा कि सड़क निर्माण, स्कूलों की व्यवस्था और पानी की समस्या का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। साथ ही उन्होंने राजनीति में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की बात कही।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार किसी भी पार्टी की हो, उनका मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करवाना रहेगा।
देखिए उप जिला प्रमुख सुनील कुमार से न्यूज कैनवास की खास बातचीत।
