UP की तर्ज पर Rajasthan में होगा गैंग्स्टर्स का सफाया ? | Ravindra Singh Bhati | CM Yogi | BJP |
राजस्थान विधानसभा में आज महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट योजना से लेकर प्रदेश में शराब की अवैध बिक्री से जुडे मुद्दे छाए रहे। वहीं, शून्यकाल के दौरान शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने गैंगस्टर नेटवर्क और डिब्बा कॉलिंग के जरिए दी जा रही धमकियों का मुद्दा उठाया। भाटी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश के बाहर बैठे गैंग्स्टर और जेल में बंद कुछ लोग, गैंग्स का नेटवर्क संचालित कर रहे हैं। कई पीड़ित पुलिस के पास जाने की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रहे हैं और प्रदेश में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। भाटी ने ये भी कहा कि बिहार, मुंबई, यूपी की तर्ज पर यदि एक गैंग्स्टर को ठोकेंगे तो सौ में मैसेज जाएगा।
In the Rajasthan Assembly today, issues ranging from the Maharana Pratap Tourist Circuit scheme to the illegal liquor trade in the state dominated discussions. During zero hour, Shiv MLA Ravindra Singh Bhati raised the issue of gangster networks and threats being issued through “dibba calling.” Bhati alleged that gangsters based abroad and some imprisoned individuals are running these networks. He added that many victims do not even dare approach the police, allowing criminals in the state to grow bolder. Bhati emphasized that, following the Bihar, Mumbai, and UP model, strict action against one gangster would send a strong message to hundreds.
