Uttarakhand | 5 बड़ी खबरें: चकराता में बर्फबारी, BJP का 2027 प्लान, मजदूरों का प्रदर्शन | TNC
उत्तराखंड की आज की 5 बड़ी खबरों में जानिए चकराता में बर्फबारी की उम्मीद के बीच बढ़ती पर्यटकों की चहल-पहल, श्रीनगर गढ़वाल में बैकुंठ चतुर्दशी मेले का शुभारंभ, देहरादून में मजदूरों का प्रदर्शन, हरिद्वार में BJP का 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन और प्रदेश के ताजा मौसम का हाल।
चकराता में सर्दियों की शुरुआत के साथ पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। बर्फबारी की उम्मीद में होटल और होम स्टे संचालकों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं, श्रीनगर गढ़वाल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले और विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
देहरादून में मजदूर संगठनों ने 42 हजार रुपये न्यूनतम वेतन, चार Labour Codes वापस लेने और आशा व आउटसोर्स कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। दूसरी ओर, हरिद्वार में BJP की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की।
इसके अलावा उत्तराखंड में बारिश की कमी के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग ने 28 नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है।
