World Bulletin | Israel चुनाव में फंसे Netanyahu, पुतिन की चेतावनी | 30 Oct 2026 | TNC
वर्ल्ड बुलेटिन में देखिए 30 अक्टूबर 2026 की दुनिया की 5 बड़ी खबरें। इजराइल चुनाव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बहुमत से दूर, सरकार बनाने में अरब दलों की भूमिका अहम हो गई है। अमेरिका में जनरल ब्रेट सिल्विया पर ईरान और यूक्रेन युद्ध से जुड़ी गोपनीय जानकारी पत्रकारों को लीक करने के गंभीर आरोप लगे हैं। स्पेन में भीषण ट्रेन हादसे और यात्रियों की दर्दनाक कहानियों ने रेल सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, आर्मेनिया की संसद में महिलाओं पर विवादित बयान को लेकर सांसदों के बीच जमकर मारपीट हुई। उधर, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बाल्टिक सागर में संभावित पाबंदियों को लेकर यूरोप को चेतावनी दी है। इजराइल की राजनीति से लेकर रूस-यूरोप तनाव तक, अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों की प्रमुख खबरें इस वर्ल्ड बुलेटिन में।
